| | रफ्तार बनाए रखना चाहते हैं ली |
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे उम्रदराज सदस्य हैं लेकिन 34 साल का होने के बावजूद वह अपनी रफ्तार और आक्रामकता से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं।
पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने रफ्तार के इस सौदागर को टीम के तेज आक्रमण को इकाई में पिरोने वाला बताया था। उन्होंने अपने कप्तान की प्रशंसा को तहेदिल से स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अब उनमें काफी रफ्तार बची है और उन्हें विकेट हवा में लहराते हुए देखने में मजा आता है।
ली ने कहा, 'मैं अब भी तेज गेंदबाजी करता हूँ। लगभग छह महीने पहले मैंने कहा था कि यदि मैं 150 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी नहीं कर पाता हूँ तो मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहूँगा और यह सचाई है।'
उन्होंने केन्या के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अभ्यास सत्र के बाद कहा, 'मुझे रफ्तार में मजा आता है। मुझे विकेट हवा में लहराते हुए देखने में मजा आता है। मेरे लिए क्रिकेट का यह सबसे रोमांचक हिस्सा है लेकिन यहाँ उपमहाद्वीप में विकेट तेज गेंदबाजी के अधिक अनुकूल नहीं होते और इसलिए आपको कुछ नयी चीजें अपनानी पड़ती हैं।'
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक विश्वकप में मिशेल जॉनसन ने आठ, शॉन टैट ने छह और ली ने तीन विकेट लिए हैं।
Msn India
| | WordPress.com | Thanks for flying with WordPress! |
Trouble clicking? Copy and paste this URL into your browser: http://subscribe.wordpress.com