Friday, March 11, 2011

[New post] दिलशान, थरंगा का नया विश्वकप रिकॉर्ड

दिलशान, थरंगा का नया विश्वकप रिकॉर्ड

bollywoodnewsgosip | March 11, 2011 at 9:43 am | Categories: National News in Hindi | URL: http://wp.me/p13b02-13R

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने आज यहाँ जिम्बाब्वे के लिए पहले विकेट के लिए 282 रनों की साझेदारी करके विश्वकप का नया रिकॉर्ड बनाया।

दिलशान ने 144 और थरंगा ने 133 रन बनाए। वह केवल चार रन से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। यह रिकॉर्ड श्रीलंका के ही सनथ जयसूर्या और थरंगा के नाम पर है जिन्होंने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 286 रन की साझेदारी की थी।

विश्वकप में इससे पूर्व पहले विकेट की साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अनवर और वजीतुल्लाह वस्ती के नाम पर है जिन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 194 रन जोड़े थे।

दिलशान और थरंगा ने विश्वकप में किसी भी विकेट के लिए दूसरी और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। दिलचस्प बात यह है कि अब तक वनडे में केवल दो बार 300 से अधिक रन की साझेदारियाँ निभाई गईं और इन दोनों में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ शामिल थे।

द्रविड़ ने 1999 में सचिन तेंडुलकर के साथ हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 331 रन की साझेदारी की थी। इससे पहले उन्होंने टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 1999 विश्वकप में सौरव गांगुली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 318 रन जोड़े थे जो आज भी इस क्रिकेट का महाकुंभ का रिकॉर्ड है।

Mns India

Add a comment to this post


Trouble clicking? Copy and paste this URL into your browser: http://subscribe.wordpress.com